छोटी NGO के लिए फंड कैसे प्राप्त करें? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

छोटी NGO के लिए फंड कैसे प्राप्त करें? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

NGO Funding: बड़े एनजीओ को आसानी से सरकारी और कॉरपोरेट फंड मिल जाता है। बड़ी कंपनियां भी आसानी से सीएसआर फंड दे देती है। लेकिन छोटी NGO के लिए फंड प्राप्त करना काफी मुश्किल होता है। इसकी वजह कई है। अगर आप भी छोटी एनजीओ के लिए फंड तलाश कर रहे हैं तो हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं। इनको फॉलो कर आप फंड प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि उन तरीकों के बारे में।

सरकारी और कॉर्पोरेट ग्रांट्स (Grants & CSR Funding)

भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें सामाजिक कार्यों के लिए अनुदान देती हैं। आप इन पोर्टल्स पर आवेदन कर सकते हैं: NGO DARPAN (https://ngodarpan.gov.in/)** – भारत सरकार के अनुदान प्राप्त करने के लिए पंजीकरण आवश्यक है। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय योजनाएँ– महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य आदि से संबंधित सरकारी फंडिंग योजनाओं की जानकारी लें।

छोटे आयोजन और फंडरेजर प्रोगाम चलाएं

चैरिटी इवेंट, मेले, या ऑनलाइन वेबिनार आयोजित करें।
स्थानीय कलाकारों या स्वयंसेवकों को शामिल कर लागत कम रखें।

सीएसआर (Corporate Social Responsibility) फंडिंग

बड़ी कंपनियां CSR के तहत NGOs को फंडिंग देती हैं। इसके लिए:
अपनी संस्था को धारा 80G और 12A के तहत पंजीकृत कराएं ताकि डोनेशन पर टैक्स छूट मिले। CSR पहल करने वाली कंपनियों से संपर्क करें। MCA की CSR वेबसाइट देखें (https://www.csr.gov.in/)

क्राउडफंडिंग (Crowdfunding Platforms)

क्राउडफंडिंग आपकी NGO के प्रोजेक्ट को प्रमोट करने और छोटे-बड़े दानदाताओं से फंड जुटाने में मदद करते हैं।

इंडिविजुअल डोनेशन

अपने क्षेत्र के लोगों को NGO से जोड़ें और उन्हें डोनेशन देने के लिए प्रेरित करें।
सोशल मीडिया कैंपेन चलाएं: फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से प्रचार करें।

सरकारी योजनाओं और ग्रांट्स का लाभ उठाएं

  • केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं: भारत सरकार और राज्य सरकारें एनजीओ को फंडिंग देती हैं, जैसे:
  • मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट (समाज कल्याण योजनाएं)
  • मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट (ग्रामीण विकास परियोजनाएं)
  • मिनिस्ट्री ऑफ वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट (महिला एवं बाल विकास)

अगर आपका NGO किसी विशेष सामाजिक कार्य (जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण) में कार्यरत है, तो आप अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से भी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। फंडिंग जुटाने के लिए कई रास्ते उपलब्ध हैं। सबसे पहले अपने NGO का पंजीकरण और कानूनी प्रक्रिया पूरी करें, फिर सही फंडिंग स्रोतों पर फोकस करें। सही रणनीति, पारदर्शिता और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करके आप अपने NGO को सफलतापूर्वक फंड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *