Warm Bihar: वार्म बिहार के इस अभियान में गरीब परिवारों को कंबल और गर्म कपड़े देकर बने उनका सहारा

Warm Bihar: वार्म बिहार के इस अभियान में गरीब परिवारों को कंबल और गर्म कपड़े देकर बने उनका सहारा
NGO Donation: बिहार में सर्दी की ठिठुरन शुरू हो गई है। बिहार के गांव में ठंडी हवाएं घरों की दरारों से अंदर घुसकर हड्डियों तक चुभ रही हैं। इस ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवारों को हैंख्पा जिनके पास न गर्म कपड़े हैं, न ही चादरें जो रात की इस ठंड का सामना कर सकें। इस सर्द मौसम में Sumitra Jan Kalyan Sewa Sansthan गरीबों को मदद पहुंचाने के लिए “वार्म बिहार – विंटर क्लोथिंग एवं ब्लैंकेट डोनेशन ड्राइव” अभियान चला रहा है। इस अभियान में आप भी गरीब पारिवार को कंबल और गर्म कपड़े दान देकर गरीबों की दुआ ले सकते हैं।
“वार्म बिहार – इस सर्दी दान करें गर्माहट”
“वार्म बिहार” की टीम ने अगले हफ्तों में मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा के ठंड-प्रभावित इलाकों में गर्म कपड़े के वितरण कैंप आयोजित करने की तैयारी कर रही है।
कभी-कभी एक कंबल सिर्फ कपड़ा नहीं होता, वह किसी परिवार के लिए पूरी सर्दी की सुरक्षा बन जाता है। आइए आप भी इस अभियान से जुड़े।
समस्या काफी गंभीर है?
झुग्गी और फुटपाथों पर रहने वाले परिवारों के पास केवल एक दरी या सस्ता कपड़ा ही होता है। ठंड के कारण बच्चों में निमोनिया और बुजुर्गों में हाइपोथर्मिया जैसी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। इस वास्तविकता को देखते हुए यह अभियान सिर्फ दान नहीं, बल्कि संवेदना और ज़िम्मेदारी की एक मिसाल है।
हमारा NGO निम्न कार्यों पर फोकस कर रहा है:
गर्म कपड़ों की खरीद और वितरण: हम नये गर्म कपड़े खरीदकर सीधे ज़मीन पर जरूरतमंदों तक पहुँचाने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अंतर्गत जैकेट, स्वेटर, कंबल, गरम मोज़े, टोपी और दस्ताने खरीद कर जरूरमंद के बीच में वितरण करेंगे।
स्लम एरिया में स्पेशल ड्राइव: हमारी टीम अलग-अलग इलाकों में जाकर उन परिवारों की पहचान कर रही है जिन्हें तात्कालिक मदद की जरूरत है। हमारा फोकस स्लम एरिया पर ज्यादा है।
आप कैसे मदद कर सकते हैं?
1. ₹299 में एक बच्चे को पूरी सर्दी के लिए गर्म कपड़ा
इस राशि से हम एक अच्छा स्वेटर/जैकेट उपलब्ध करवा सकते हैं।
2. ₹499 में एक कंबल
कंबल ठंड से बचाव का सबसे असरदार साधन है।
3. ओपन दान (किसी भी राशि में योगदान)
आप चाहें तो किसी भी राशि से अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
4. कॉर्पोरेट CSR सहयोग
CSR कंपनियां एक संपूर्ण वार्म-किट पैक स्पॉन्सर कर सकती हैं:
अभियान का लक्ष्य 10,000 गर्म कपड़े वितरित करने का है। आपका योगदान सिर्फ दान नहीं, एक इंसानियत भरा स्पर्श होगा। एक गरम जैकेट से किसी बच्चे की ठंड में कांपती रात कट सकती है। एक कंबल किसी बुजुर्ग को बीमारी से बचा सकता है। एक छोटा-सा सहयोग किसी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है। आइए, इस सर्दी किसी को कांपने न दें। ठंड के कपड़े खरीदने के लिए दान करें — और किसी को जीवन की गर्माहट दें।

हमसे जुड़ें
अभियान का नाम: ‘Warmth for All– ठंड से बचाएं, जीवन बचाएं’
संचालन संस्था: (सुमित्रा जनकल्याण सेवा संस्थान)
डोनेशन लिंक: https://sumitrajankalyan.org/donations/givewp-donation-form/
संपर्क: 91234 11902
स्थान: मुजफ्फरपुर, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *